फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Inter-state gang of truck robbers arrested, 5 arrested

ट्रक लुटेरों का अंतरराज्यीय गैंग दबोचा, 5 गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2017 10:29 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 13 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Inter-state gang of truck robbers arrested, 5 arrested
पुलिस लाइंस में अंतरप्रांतीय गैंग के शातिर सदस्य के बारे में मीडिया को बताते एसएसपी अनंत देव। - फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद के रौनाही से सरसों के तेल से लदा ट्रक लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग के पांच बदमाशों को फैजाबाद पुलिस ने दबोच लिया। गैंग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में ट्रक लूट की ताबड़तोड़ वारदातें कर पुलिस की नींद उड़ा रखी थी।
विज्ञापन


बदमाशों को दबोचने के लिए आईजी लखनऊ जोन ए. सतीश गणेश ने स्पेशल टीम गठित की जिसके बाद पांच बदमाश पकड़े गए। इनके पास से दो ट्रक, दो स्कॉर्पियो कार, नशीली दवाएं, तमंचे-कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बदमाशों ने 20 से ज्यादा वारदातें कुबूल की हैं। आईजी का कहना है कि गिरोह के पांच सदस्य फरार हैं। उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए फैजाबाद के एसएसपी अनंद देव को पुलिस और सर्विलांस की स्पेशल टीम गठित करने के निर्देश दिए थे।22 मार्च की रात फैजाबाद के लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर रौनाही थाना क्षेत्र के दिगंबरपुर के पास लुटेरों ने अहमदाबाद से सरसों के तेल के पीपे लादकर बिहार के समस्तीपुर जा रहे ट्रक को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक लूटकर चालक को पूराकलंदर और कंडक्टर को अयोध्या कोतवाली में फेंक दिया। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो वह देवरिया के लार थाना क्षेत्र में ट्रक छोड़कर भाग गए। ट्रक मालिक ने रौनाही थाना में लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी।

गिरोह तक पहुंचने के लिए क्त्रसइम ब्रांच, सर्विलांस और रौनाही थाना की एक टीम गठित की गई। इस टीम ने लखनऊ गोरंखपुर हाईवे से बिहार जाने वाले रूट पर स्थित टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आजमगढ़ में टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में रात करीब ढाई बजे एक संदिग्ध फोन पर बातचीत करते हुए नजर आ गया।

सर्विलांस टीम ने टोल प्लाजा के मोबाइल टॉवर से संदिग्ध की बातचीत करने के वक्त की सभी कॉल डिटेल निकलवाईं तो पता चला कि इटावा से बिहार तक कई नंबरों पर लगातार बातचीत हुई है। पुलिस टीम मोबाइल नंबर के आधार पर बिहार पहुंची और गिरोह के पांच बदमाशों को दबोच लिया। डीजीपी जावीद अहमद ने गिरोह को दबोचने वाली टीम को 50000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।


बिहार के सारन डुमुरी बुजुर्ग थाना नयागांव निवासी अजय सिंह, वैशाली के करतहां घटारो गोदाम निवासी पिंटू, वैशाली के लालगंज रानी पोखर में रहने वाला हरेराम सिंह, गोपालगंज के झाझागढ़ भोजपुरवा निवासी रविंद्र प्रसाद और आजमगढ़ के समसल्लीपुर थाना अहरौला व वर्तमान में पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित संकरैल ग्राम मारसिला वेस्ट निवासी प्रेमचन्द यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed