फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Husband killed wife

एनएससी का पैसा निकालने से रोका तो पत्नी को काट डाला

Tue, 31 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 31 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Husband killed wife
विवाहिता की हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज थाना क्षेत्र के अलनाभारी गांव में सोमवार रात बच्चों के सामने ही पति ने पत्नी की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। मंगलवार की भोर सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर जाकर पड़ताल की है। आरोपी पति को गांव में एक गन्ने के खेत से धर दबोचा गया है।
विज्ञापन


घटना की वजह 10 हजार रुपये की एनएससी को भुनाने के लिए बीवी का तैयार न होना बताया जा रहा है। इसे लेकर कई बार उसकी पिटाई भी की थी। मृतका के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अलनाभारी गांव में विनय कुमार वर्मा उर्फ कन्नू पुत्र भग्गूलाल अपनी पत्नी निशा (28) व तीन बच्चों के साथ रहता था। विनय के माता-पिता व भाई दूसरे मकान में रहते हैं। कन्नू अपनी पत्नी को अक्सर मारता-पीटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता राम पियारे वर्मा निवासी तिहुरा ऊपरहार ने बताया कि निशा के नाम 10 हजार की एनएससी को कन्नू निकालने का अक्सर दबाव बनाता था और उसी को लेकर उसकी पिटाई भी करता था। रोज की तरह सोमवार रात कन्नू ने पहले डंडे से पत्नी की पिटाई की।

उसके बेहोश हो जाने के बाद कन्नू ने अपने तीन बच्चों के सामने उसकी गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। कन्नू की हैवानियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गड़ासे से गर्दन काटने के बाद दोनों हाथों पर भी कई प्रहार किए।

इस दौरान मासूम बच्चे पिता का वहशीपन देख सहमे हुए कांपते रहे। बाद में कन्नू के भाग जाने पर बच्चों ने दूसरे घर में जाकर बाबा को सारी बात बताई, तो वह मौके पर पहुंचे। शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर आ गए। तब तक भोर हो गई थी।

पुलिस को मंगलवार सुबह घटना की जानकारी तब हुई जब ससुर भग्गूलाल ने थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और आरोपी पति को गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया है।


मृतका की सास गीता देवी ने अपने पुत्र को मानसिक विक्षिप्त बताया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह में हत्या हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed