फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Headmaster beaten former teachers' union president

हेडमास्टर ने पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष को पीटा

Fri, 20 Jan 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 20 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Headmaster beaten former teachers' union president
रंजिश को लेकर गुरुवार की दोपहर तारुन बाजार में एक दुकान पर बैठे बेलगरा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष को नरायनपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पीट दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के दौड़ने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल तारुन थानाध्यक्ष से मिला। पुलिस ने मामले में प्रधानाध्यापक सहित चार नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश दूबे थाना क्षेत्र के गंगातारा के निवासी है। सुबह बेलगरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचने के बाद विद्यालय की दीवार की पुताई कराने के लिए पूर्व अध्यक्ष तारुन स्थित शिवकुमार तिवारी की पेंट की दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद बल्लीकृपालपुर निवासी व नरायनपुर के प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार वर्मा अपने कई साथियों के साथ पहुंचकर गालीगलौज कर उन्हें पीटने लगे। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग दौड़े तो हमलावर भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम कुमार वर्मा सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed