फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   GRP-RPF did mock drills at railway station

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ ने किया मॉकड्रिल

Sat, 23 Jan 2016 11:01 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
GRP-RPF did mock drills at railway station
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए शनिवार दोपहर आरपीएफ और जीआरपी ने एकसाथ मॉकड्रिल किया। जवानों ने आतंकी हमले अथवा अन्य किसी आपात स्थिति से निपटने का रिहर्सल किया तो कुछ पल के लिए यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


एकाएक असलहों से लैस जवानों को इधर-उधर दौड़ते देख लोगों ने समझा कि शायद कोई आतंकी हमले जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाद में सभी को पता चला कि ये आपदा, आतंकी हमले अथवा ट्रेन दुर्घटना जैसे हालात से   निपटने का रिहर्सल था।
विज्ञापन


जवानों का मॉकड्रिल ऐसा चला कि मानो सचमुच स्टेशन और यात्री विपत्ति में फंस गए हों। कुछ जवान हमलावर तो कुछ बचाव की भूमिका में दिखे। आरपीएफ इंस्पेक्टर व जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दोनों बलों के जवानों को अचानक रेलवे स्टेशन पर सक्रिय देख यात्री-कर्मचारी भौचक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सद्भावना एक्सप्रेस व प्रयाग पैसेंजर स्टेशन पर रुकी तो जवानों ने यात्रियों और उनके लगेज की सघन चेकिंग की। इसके साथ ही जवानों ने यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण केंद्र, साधारण श्रेणी टिकट घर और प्लेटफार्मों पर लगेज के साथ बैठे यात्रियों की तलाशी ली। पार्किंग स्टैंड, पार्सल घर व सर्कुलेटिंग एरिया की सघन तलाशी ली गई। जीआरपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी अभियान में अवैध सामान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed