{"_id":"576986d24f1c1bb50ab4873d","slug":"gangrape-with-young-woman-in-the-college-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज परिसर में युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज परिसर में युवती से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में तीन युवकों ने एक युवती से सामूहिक दुराचार किया। पीड़ित युवती के भाई ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती 19 जून की शाम खेत जा रही थी। तभी बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और युवती का अपहरण कर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में ले गए। वहां तीनों युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुराचार किया।
देर रात तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। मध्य रात्रि पुत्री को तलाश करते ग्रामीणों के साथ परिवारीजन जब कॉलेज परिसर में पहुंचे तो अपहरणकर्ताओं ने लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच रजनीश यादव निवासी खजुरहट, कोतवाली बीकापुर ग्रामीणों के हाथ लग गया। उससे कड़ाई से जब ग्रामीणों ने पूछताछ की तब उसने युवती की मौजूदगी की बात कबूली। रजनीश के अन्य साथी भाग निकले। युवती की ओर जब ग्रामीणों और परिवारीजनों का ध्यान गया तो मौका पाकर रजनीश भी भाग निकला।
गैंगरेप का शिकार हुई युवती ने परिवारीजनों को पूरी घटना बताई जिसके बाद पीड़ित युवती के भाई ने हैदरगंज थाने में रजनीश यादव समेत सेमरा हैरिंग्टनगंज निवासी आशीष तिवारी व नन्हे निवासी भैरोपुर टिकरा के खिलाफ सोमवार को तहरीर दी। थानाध्यक्ष राघवेंद्र रावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश करवाई जा रही है।