{"_id":"d69c9285a1e6670e550bc1272a8cb1e7","slug":"full-construction-work-soon-adg-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन काम जल्द करें पूरा : एडीजी सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन काम जल्द करें पूरा : एडीजी सुरक्षा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
बैठक में सुप्रीम कोर्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किये जाने वाले उपायों, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के विभिन्न प्रस्तावों पर विचार मंथन किया और चल रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।
स्थाई सुरक्षा समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने एडीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में सुबह परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन काम जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।
सीसीटीवी कैमरों को उच्च क्षमता में बदलने के लिए पूर्व के निर्णय पर कार्रवाई तेज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद मानस भवन परिसर में हुई बैठक में पीएसी के लिए पुलिस लाइन व सीआरपीएफ शिविर के लिए जमीन, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक अस्थाई मंदिर पर चौकस इंतजाम, श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर किये जाने वाले संभावित इंतजामों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
इस दौरान आईबी के संयुक्त निदेशक एस राजन, डीआईजी सीआरपीएफ आरएस रौतेला, मंडलायुक्त एसके मिश्र, डीएम अनिल कुमार, एसएसपी उमेश कुमार, पीएसी के कमांडेट, एसपी सुरक्षा समेत संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।