{"_id":"57eac0634f1c1bf90a576562","slug":"fraudulent-job-offer-abroad-greed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी के नाम पर कबूतरबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी के नाम पर कबूतरबाजी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में नौकरी के नाम पर कबूतरबाजी के दो मामले सामने आए हैं। किसी तरह घर लौटे एक युवक ने पूराकंलदर थाने में सऊदी भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे मामले में रुदौली के लापता करा दिए गए युवक की मां ने प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री समेत जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।
महराजगंज के पूरा बाजार जलालुद्दीन नगर निवासी राज कुमार प्रजापति का कहना है कि उनके घर आये दूर के रिश्तेदार पूराकलंदर के तिवारी का पुरवा बनके गांव मोतीनगर निवासी राजेंद्र प्रजापति ने सऊदी अरब में चालक के पद पर नौकरी दिलाने की बात कही। इसके एवज में डेढ़ लाख रुपये खर्चा बताया।
उन्होंने परिवार की महिलाओं के गहने आदि गिरवी रखकर व ऊंची ब्याज पर कर्जा लेकर डेढ़ लाख रुपये राजेंद्र व उसके दोस्तों के हवाले कर दिया। उसको बीजा देकर तथा 21 सौ रियाल अर्थात 37 हजार 700 रुपया प्रतिमाह तनख्वाह बताकर विदेश भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहां पहुंचने पर उससे चालक के बजाय खेत में मजदूरी कराई गई और दो माह आठ दिन बीतने के बावजूद कोई भुगतान नहीं दिया गया। घर से रकम मंगवाकर वह किसी तरह वापस आया। शिकायत पर पूराकलंदर थाने में विपक्षी ने 20 हजार पुलिस के सामान और बाकी रकम किश्तों में भुगतान की बात कही, लेकिन आना-पाई नहीं दिया। रुपया वापस मांगने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है।
थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय का कहना है कि शिकायत पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं रुदौली कोतवाली क्षेत्र के चकतवारी मजरे गोगावां गांव निवासी गुड्डा पत्नी रामतीरथ का कहना है कि डेढ़ साल पूर्व क्षेत्र के सलारपुरवा मजरे कुढ़ा सादात निवासी निजामुद्दीन ने उसके लड़के दिलीप को सउदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था और अपने साथ ले गया था।
उसके बाद दिलीप वापस घर नहीं लौटा। उसका कोई हालचाल भी नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री व जिलाधिकारी को मामले की शिकायत देकर लड़के को बरामद करने की मांग की गई है। इस बाबत कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनको प्रकरण की कोई जानकारी नही है। शिकायत मिलती है तो जांच करवा कार्यवाही की जायेगी।