फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Four people, including village head sentenced to five years

ग्राम प्रधान समेत चार को पांच साल की सजा

Sun, 05 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four people, including village head sentenced to five years
रुदौली तहसील के सीवन ग्रामसभा के प्रधान मो. अतहर समेत चार लोगों को मारपीट के गंभीर मामले में पांच-पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रत्येक पर आठ हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है। यह फैसला शनिवार को अपर जिला जज कृष्ण प्रताप की अदालत से हुआ।
विज्ञापन


फौजदारी के अधिवक्ता सईद खान ने बताया कि घटना 18 मई 2012 की है। सीवन गांव के रहने वाले नजमुद्दीन घर से अलियाबाद स्थित अपनी ऑफिस जा रहे थे। दिन में 10 बजे जब वह गांव के बाहर पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे तौहीद ने अपनी साइकिल उसकी बाइक के सामने खड़ी करके उसे रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद कमाल अहमद, सिराज अहमद, मोहम्मद अतहर (वर्तमान ग्राम प्रधान), कसीम व तौहीद ने उस पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में वह बेहोश हो गया तो उसके बैग में रखे दो लाख 75 हजार रुपए लूट कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट होश में आने के बाद नजमुद्दीन ने लिखाई थी। दौरान मुकदमा कसीम की मौत हो गई तो उसके खिलाफ मुकदमा समाप्त कर दिया गया। घटना के पीछे रंजिश यह थी कि पिछली पंचवर्षीय योजना में तौहीद अहमद सीवन के ग्राम प्रधान थे।


उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए नजमुद्दीन ने शिकायत की थी। इसी से क्षुब्ध होकर सभी लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषी पाते हुए बचे अभियुक्तों को आपराधिक मानव वध के प्रयास का दोषी पाते हुए सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed