फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five arrested in Cheque fraud

चेक से धोखाधड़ी में पांच बंदी

Sat, 24 Sep 2016 10:33 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Five arrested in Cheque fraud
फैजाबाद ः बीकापुर कोतवाली में खड़ी पुलिस कार्रवाई में बरामद एसयूवी। - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने क्लोन चेक के सहारे धोखाधड़ी व रकम निकासी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सफारी सवार इन लोगों के कब्जे से पुलिस ने क्लोन चेक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, चेक आदि बरामद किया है। सभी के खिलाफ बीकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


क्लोन चेक के माध्यम से धोखाधड़ी व बैंक से रकम निकासी करने वाले गिरोह की खबर पर शुक्रवार की देर शाम बीकापुर कोतवाल श्याम बहादुर सिंह व क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम प्रभारी अजय सिंह की टीम ने पिपरी जलालपुर तिराहे के पास एक बिना नंबर वाली एसयूवी को रोका और उस पर सवार पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


तलाशी में वाहन सवार लोगों के पास से सात मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के छह एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, भारतीय स्टेट बैंक महाराणा प्रताप नगर भोपाल से कृष्ण कांस्ट्रेक्शन कंपनी के नाम जारी नौ लाख 80 हजार व 45 लाख सात हजार रुपये के दो चेक व दो सादे चेक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह लोग बैंक से जारी चेकों का क्लोन बनाकर धोखाधड़ी कर बैंकों से रकम की निकासी कर लेते हैं। इन लोगों ने अन्य प्रदेशों में भी इसी तरह की वारदात करने की बात कही है।


कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि बिना नंबर की एसयूवी से प्रदीप कुमार कोरी निवासी कटका खानपुर थाना गोशाइगंज जनपद सुलतानपुर, आदर्शपाल निवासी गायघाट थाना जमुनिया जनपद गाजीपुर, अभिषेक कुमार निवासी चेतवा जनपद बलिया, जितेंद्र शुक्ला निवासी सेक्टर 14 इंदिरानगर थाना गाजीपुर जिला लखनऊ व बिजेंद्र यादव निवासी दुर्गावा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचना की रिपोर्ट दर्ज करवा चालान किया गया है। पूरे प्रकरण की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed