{"_id":"57d9942d4f1c1b1423d479ba","slug":"firing-in-tahsil-the-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में फायरिंग से वकीलों में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसील में फायरिंग से वकीलों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली तहसील में बुधवार को पूर्वाह्न अचानक चली गोली से अफरातफरी मच गई। तहसील में मौजूद अधिवक्ता और वादकारी गोली की आवाज सुनकर बरामदे की ओर दौड़ पड़े। हालांकि रिवॉल्वर से चली गोली से कोई घायल नहीं हुआ लेकिन अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष से रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है।
गुरुवार को अधिवक्ताओं की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। तहसील के बरामदे में एक अधिवक्ता के तख्त पर रुदौली के मोहल्ला मलिक जादा निवासी शहीम शेख ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से एक फायर कर दिया।
गोली नोटरी अधिवक्ता शाह अदनान के कुर्सी के बगल से निकल गई। नोटरी अधिवक्ता हड़बड़ाकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर बार महामंत्री गोविंद सिह, अधिवक्ता दशरथ लाल, प्रमोद यादव के अलावा दर्जनों अधिवक्ता दौड़ पडे़। तहसील के बरामदे में गोली चलने की घटना की पुष्टि अधिवक्ता रामभोला तिवारी ने की।
विज्ञापन
गोली चलाने वाले शहीम शेख ने कहा कि गलती से फायर हो गया। वही दूसरी ओर सालिकराम यादव, गयाशंकर निषाद, अनिल शुक्ला, मो. अहमद, जगदीश यादव, उत्तम वर्मा समेत दो दर्जन अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष को दहशत फैलाने की नियत से फायर करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग संबंधी पत्र सौंपा।
बार उपाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि अधिवक्ताओं के पत्र पर गुुरुवार को आम सदन की बैठक बुलाई गई है जिसमें आगे की कार्यवाही का निर्णय लिया जाएगा।