फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   FIR lodged against BPO fraud

वीपीओ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Sat, 16 Jan 2016 12:15 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बीकापुर ब्लॉक के पाराराम ग्राम पंचायत में हुए गड़बड़झाले को लेकर तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट अदालत के आदेश पर हैदरगंज पुलिस ने दर्ज की है।
विज्ञापन


ब्लॉक के हैदरगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव पाराराम निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा ने वीपीओ राजेंद्र सिंह के खिलाफ सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया था और जांच के लिए शिकायत प्रशासन को दी थी।
विज्ञापन


जगदीश का आरोप था कि दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर वीपीओ ने हजारों की रकम हड़प ली। शिकायत से नाराज वीपीओ ने उनके साथ गालीगलौज की और धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर हैदरगंज पुलिस को दी गई लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते अदालत का सहारा लेना पड़ा। अदालत ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। शुक्रवार को एसएसपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर हैदरगंज पुलिस ने वीपीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed