फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Falling rupee flown by swindle 7146

रुपये गिरने का झांसा देकर 7146 उड़ाए

Tue, 17 Nov 2015 11:39 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़-बाराबंकी राजमार्ग से सटे तेलियागढ़ स्थित साधन सहकारी समिति के कर्मचारी से रुपये गिनने का झांसा देकर एक युवक छह बोरी डीएपी का 7146 रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस चौकी के पास जालसाज युवतियां साड़ी देखने के बहाने दुकान स्वामी का मोबाइल लेकर चंपत हो गई। इन दोनों घटनाओं की जानकारी से कोतवाली पुलिस ने इनकार किया है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद पहली घटना साधन सहकारी समिति तेलयिागढ़ पर घटी। सचिव प्रदीप वर्मा ने बताया कि समिति से जूड़े किसानों को परिसर में डीएपी, यूरिया खाद वितरण करने के लिए राम आशीष, शिवकुमार तथा चौकीदार को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बजे के बाद राजापुर के एक किसान ने डीएपी यूरिया की मांग कर जल्दी खाद देने की बात कही। राम आशीष कागजी कार्यवाही कर रहा था। चौकीदार की मौजूदगी में शिवकुमार रुपया गिन हिसाब मिला रहा था।

इसी बीच एक अजनबी युवक आया और बोला कि आप खाद दे दीजिए तब तक हम पैसे गिन रहे है। इसी बीच समिति के दोनों कर्मियों की नामौजूदगी में अजनबी युवक 6 बोरी डीएपी का दाम लगभग 7146 रुपया लेकर चंपत हो गया।

दूसरी घटना थाना रोड समीप पीएनबी बैंक के बगल साड़ी की दुकान पर घटी। पिछले डेढ़ दशक से साड़ी की दुकान करने वाले साहू बख्श की दुकान पर सोमवार शाम दो युवतियां साड़ी खरीदने आई।


साड़ी देखने के दौरान दुकान के काउंटर पर रखा मोबाइल लेकर चंपत हो गई। दुकानदार ने बताया कि मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया है, लेकिन पुलिस ने दोनों घटनाओं की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed