{"_id":"5cae4304bdec22142d5e5a71","slug":"due-to-the-death-of-a-student-crossing-the-closed-rail-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रेल क्रॉसिंग पार कर रहे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद रेल क्रॉसिंग पार कर रहे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत
Thu, 11 Apr 2019 12:54 AM IST
vivek vivek
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
Published by: vivek vivek
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
rail accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कैंट अंतर्गत सलारपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन आने के सिग्नल के बाद बंद हुई रायपुर रेल क्रॉसिंग को पार करने के प्रयास में कक्षा-10 के एक छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
सलारपुर रेलवे स्टेशन के पास रायपुर रेल क्रॉसिंग लखनऊ से आ रही कैफियत एक्सप्रेस के सिग्नल के कारण बुधवार सुबह करीब 6:50 बजे बंद थी। इस दौरान रायपुर गांव के अजय त्रिपाठी का पुत्र अमनमणि त्रिपाठी (16), जो एसएसवी स्कूल में कक्षा-10सी का छात्र था, साइकिल से स्कूल पढ़ने के लिए जा रहा था।
क्रॉसिंग बंद होने के कारण वह झुककर क्रॉसिंग से साइकिल लेकर उस पार जाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान वह कैफियत ट्रेन के चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। जीआरपी थाना प्रभारी सूबेदार यादव ने बताया कि लापरवाही के चलते हादसा हुआ। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।