{"_id":"57c9c5f84f1c1ba4242cc291","slug":"drunken-soldier-assault-and-robbery-with-peers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही ने साथियों के साथ की मारपीट और लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत सिपाही ने साथियों के साथ की मारपीट और लूट
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकों की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही रामनगरी में भक्षक बन गई है। गुरुवार की मध्य रात्रि रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाकर कार से वापस लौट रहे युवकों को नशे में धुत सिपाही ने दो साथियों संग मारापीटा और सोने की चेन व रुपये लूट लिया। शुक्रवार को तहरीर पर पुलिस ने केवल मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में इतिश्री कर ली।
पीड़ित मनीष कुमार गुप्त उर्फ मिंटू निवासी प्रमोदवन ने तहरीर में बताया कि वह गुरुवार रात लगभग 12 बजे अपने मित्र रिशू पांडेय व मुरली कुमार मिश्र निवासी नयाघाट के साथ मुरली के रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठाने गए थे।
वहां लौटते समय कजियाना के पास दो बाइक पर सवार नशे में धुत तीन लोगों ने अपनी बाइक कार के सामने लगा दी। जब तक हम कुछ समझते तीनों बाइक से उतरे और कार से उसे बाहर खींच लिया और मारने लगे।
विज्ञापन
इनकी पहचान अनिल यादव निवासी अहिराना, अंजनी तिवारी निवासी खाकी अखाड़ा और गुलाब नामक व्यक्ति जिसे दोनों सिपाही कहकर बुला रहे थे। जब रिशू व मुरली बीचबचाव में आए तो उनके साथ भी हाथापाई की और रिशू के गले से सोने की चेन व छह हजार रुपये निकाल लिया।
अनिल व अंजनी ने कहा कि असलहा निकाल गोली मार दो यहीं खेल खत्म हो जाए। गुलाब ने असलहा निकाला लेकिन आसपास के लोग निकलने लगे तो सभी असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
कहा कि 100 नंबर पर नौ बार फोन किया लेकिन नहीं उठा। थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि नरेंद्र सिंह ने बताया कि मनीष की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर लगी गई है। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।