{"_id":"4088a0aaa3486dc8ef1dfee243a4b109","slug":"drunken-man-fell-into-the-pit-killed-another-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत हो गड्ढे में गिरे युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत हो गड्ढे में गिरे युवक की मौत, दूसरा घायल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछली बेच कर दो युवकों ने छककर शराब पी और बाइक से बिना हेलमेट निकल पड़े। रजपलियां गांव के पास अनियंत्रित बाइक गड्ढे में जा गिरी।
चीखने की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़े और दोनों घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया और दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि टंडौली निवासी राजकुमार (25) व रवि (24) मछली बेंचने का काम करते थे। नेवकबीरपुर में देर शाम मछली बेचने के बाद दोनों ने छककर शराब पी।
राजकुमार अपनी बाइक पर रवि के साथ मछली की टोकरी लादकर निकल पड़ा। रजपलिया गांव मोड़ पर पोखरे के पास उसकी बाइक गड्ढे में जा गिरी।
दोनों घायलों को मया सीएचसी भेजवाया गया। जहां पर डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर रवि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।