फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dreamland accident, the death of the young man from current

ड्रीमलैंड में हादसा, करंट से युवक की मौत

Sun, 09 Aug 2015 10:44 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
शहर के रीडगंज स्थित गुलाबबाड़ी मैदान पर ड्रीमलैंड नाम से प्रदर्शनी व मेला चल रहा है। कई दिनों से चल रही इस प्रदर्शनी व मेले में मनोरंजन के लिए तमाम झूले तथा दुकानें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह प्रदर्शनी में क्रॉकरी की दुकान लगाने वाला उन्नाव के थाना सफीपुर स्थित साखीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय मुबारक पुत्र सद्दीक अली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


बताया गया कि हादसा सुबह पंखा बंद करने के दौरान लगभग आठ बजे हुआ। प्रदर्शनी संचालक उसको एक प्राइवेट क्लीनिक पर ले गये। जहां चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो मुबारक को लगभग दस बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पर उन्नाव से उसके पिता समेत परिवार के लोग पहुंच गये।

मृतक के पिता सद्दीक तथा उसके रिश्तेदार नगर कोतवाली के कसावबाड़ा निवासी पप्पू ने कहा परिवार को किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है।

नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिवारीजनों के हवाले किया है। प्रकरण की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed