फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Faizabad News ›   Demand met vicious death, handed the memorandum

दुराचारी को मिले मृत्युदंड की मांग, सौंपा ज्ञापन

Thu, 10 Mar 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 10 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Demand met vicious death, handed the memorandum
इनरव्हील क्लब ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला
इनरव्हील क्लब ऑफ फैजाबाद मैत्री की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन डॉ. चतुर्भुज गुप्त से मिला। डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंप देवकाली में मासूम से दुराचार मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से करवाने और आरोपी को मृत्युदंड की सजा दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


क्लब की अध्यक्ष शिल्पी चौधरी के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि देवकाली में छह वर्षीय मासूम से दुराचार की घटना से महिलाओं में भय और आक्रोश है। कोई भी मां और बच्ची इस माहौल में अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


महिलाओं ने इस जघन्य कुकृत्य करने के आरोपी को जल्द से जल्द  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर फास्ट ट्रैक कोर्ट से सुनवाई कराने और आरोपी को मृत्युदंड दिए जाने की मांग उठाई। कहा कि जिससे लोगों में दुराचार जैसे जघन्य अपराध के प्रति भय उत्पन्न हो। प्रतिनिधिमंडल में गुलशन बिंदू, पूजा, अनुराधा, मोनिका गुप्ता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed