{"_id":"9914ffd5876afdfefe499b23c6d3f5a0","slug":"darts-reprimand-enthusiasm-under-control-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठियां फटकारकर काबू किया उत्साह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठियां फटकारकर काबू किया उत्साह
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
मसौधा में ऊसरू स्थित मतगणना केंद्र गुरुनानक इंटर कॉलेज में रविवार को सुबह से ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ का आलम ये रहा कि फैजाबाद-रायबरेली मार्ग कई बार बाधित हुआ।
पुलिस को स्थिति से निपटने के लिए कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं। स्कूल के सामने फूल माला की दुकानें सजी हुई थीं। मतगणना निर्धारित समय पर शुरू हो गई।
दोपहर के पहले ही रिजल्ट आने शुरू हो गए, जीत के उत्साह से लबरेज नवनिर्वाचित प्रधानों के समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाने के साथ ही नारेबाजी शुरू कर दी।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिसके चलते भीड़ जमा होने अथवा नारेबाजी होने पर पुलिसकर्मी लाठियां फटकारकर लोगों को वहां से खदेड़ दे रहे थे।