{"_id":"57322bb74f1c1bdf6e919cbf","slug":"chaumin-not-like-the-shopkeeper-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाऊमीन पसंद न आने पर दुकानदार को धुना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाऊमीन पसंद न आने पर दुकानदार को धुना
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 11 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडासा थाना क्षेत्र में चाऊमीन पसंद न आने पर विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। खरीददार ने दुकानदार की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। रिपोर्ट में दुकानदार लल्लू मौर्य निवासी डड़वा का कहना है कि थाना क्षेत्र के ही गांव भीखी का पुरवा निवासी सुनील सिंह उनकी दुकान पर पहुंचा और चाऊमीन खिलाने को कहा।
उन्होंने चाऊमीन बनाकर सुनील को दे दी। सुनील ने चाऊमीन अच्छी न बने होने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसको मारापीटा व जानमाल की धमकी दी। मंगलवार को एसएसपी के पीआरओ केपी ओझा ने बताया कि शिकायत पर खंडासा पुलिस ने केस दर्ज किया है। विवेचना का निर्देश दिया गया है।