{"_id":"e32f0d7ea9ba71db20f611e70642263a","slug":"cattle-thieves-beaten-by-villagers-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चोरों काे ग्रामीणों ने पीटा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी चोरों काे ग्रामीणों ने पीटा, एक की मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज थाना क्षेत्र में आए दिन पशु चोरी की वारदातों से तंग रतजगा कर रहे ग्रामीणों की शुक्रवार सुबह डीसीएम से मवेशी चोरी करने आए गिरोह से मुठभेड़ हो गई।
असलहों से लैस पशु चोर गिरोह ने वाहन से ग्रामीणों को कुचलने की कोशिश की, मगर हिम्मत दिखाते हुए ग्रामीणों ने चालक और खलासी को दबोच लिया, जबकि तीन चोर भाग निकले। पकड़े दोनों चोरों की जमकर पिटाई की गई।
पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी भेजा, जहां से जिला अस्पताल भिजवाया गया। रास्ते में चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम व हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बताया गया कि क्षेत्र में आए दिन पशु चोरी की वारदातों से तंग ग्रामीणों का कई दिनों से रतजगा चल रहा था। हैदरगंज थाना क्षेत्र के परसपुर बेरुगंज गांव में रामछबीले तिवारी की भैंस खोले जाने की आहट पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडा से लैस होकर घेराबंदी की।
उन्होंने देखा कि एक डीसीएम खड़ी है और वहां पांच लोग मौजूद हैं। पशु चोरों ने ग्रामीणों की घेराबंदी तोड़ने के लिए भीड़ की ओर वाहन दौड़ाया और असलहे लहराए, जिसमें गांव निवासी रविकांत चोटिल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन चोरे मौके से भाग निकले।
जबकि डीसीएम समेत उसके चालक व खलासी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। मामले की जानकारी पाकर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तारुन थाना पुलिस को भी बुला लिया गया। वाहन में 10 बछड़े लदे मिले, जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी।
पकड़े गए युवकों के मुताबिक वाहन सुल्तानपुर निवासी वकील अहमद काी है। पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित टेरी निवासी राजेश (30) को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गंभीर हालत में इसी जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र स्थित चकिया निवासी जुबेर (22) को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सीओ बीकापुर एमपी चौहान ने बताया कि प्रकरण में वकील अहमद समेत अन्य के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पिटाई से घायल एक युवक की मौत हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने वाहन व मवेशियों को कब्जे में लिया है।