{"_id":"c870dab54e07efe8f9b1809327cb271c","slug":"cashiers-1-30-lakh-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशियर से 1.30 लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैशियर से 1.30 लाख लूटे
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े हाईवे पर एक प्राइवेट वाहन कंपनी के कैशियर से एक लाख 30 हजार रुपये लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शहर की ओर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मामले में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मिर्जापुर गांव क्षेत्र स्थित प्राइवेट वाहन कंपनी के वर्कशॉप का कैशियर विनीत गुप्ता निवासी अमानीगंज कॉलोनी कैश लेकर बाइक से सहादतगंज स्थित कंपनी के शोरूम पहुंचाने के लिए निकला था।
विनीत का कहना है कि जैसे ही वह लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ दूर आगे बढ़ा कि राजकीय पॉलीटेक्निक के पास एक बाइक सवार ने उसकी बाइक रुकवा ली। इसी दौरान पीछे से पैदल आये दूसरे युवक ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और धक्का दे दिया।
विज्ञापन
इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और बदमाश बैग छीनकर बाइक से शहर की ओर भाग निकले। शोरगुल मचाने पर स्थानीय लोग दौड़े और मामले की जानकारी वर्कशॉप तथा शोरूम प्रबंधन को दी गई।
बैग में एक लाख 30 हजार रुपये नकद थे। एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि प्रकरण में कैंट पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।