फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   carried out ATM from cant region

कैंट क्षेत्र से उखाड़ ले गए एटीएम

Mon, 18 Jan 2016 11:15 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
carried out ATM from cant region
सोमवार की सुबह मामले की जानकारी के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर चोरी गई एटीएम चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर मीरनघाट क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद हो गई।
विज्ञापन


मामले में मकान मालिक की ओर से लिखित शिकायत कैंट पुलिस को दी गई है।
थानाक्षेत्र के सदर बाजार इलाके में स्थित सदर बाजार पुलिस चौकी के निकट देश में एक मल्टीचैनल एटीएम बूथ का संचालन करने वाली कंपनी मनी स्पॉट ने अपना एटीएम बूथ लगा रखा है।
विज्ञापन


यह एटीएम बूथ छावनी परिषद के सभासद शादाब खान के मकान के नीचले हिस्से में लगाया गया है, जबकि मकान के ऊपरी हिस्से में एक अन्य दुकान है। एटीएम बूथ की सुरक्षा में कोई गार्ड भी तैनात नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात बेखौफ बदमाशों ने सदर बाजार स्थित एटीएम बूथ में घुसकर मशीन का लॉक खोलने व तोड़ने की कोशिश की। कोशिश सफल न होने पर बदमाशों ने पूरे एटीएम को ही उखाड़ लिया और सफाई कर्मियों की ओर से कूड़ा-करकट ढोने में इस्तेमाल होने वाले तिपहिया ठेलिया पर लादकर लगभग एक किलोमीटर दूर मीरनघाट क्षेत्र स्थित चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित सुनसान क्षेत्र में ले गए।

वहां फिर से एटीएम की नकदी हासिल करने के लिए मशीन को लोहे की आरी से काटने की कवायद की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके चलते बदमाश ठेलिया व एटीएम मौके पर छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गए।

सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी, कराई जांच
एटीम चोरी की खबर मिलने पर हलचल मचने के बाद एसपी सिटी आरएस गौतम के साथ कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह तथा पुलिस टीम व सदर बाजार चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गये। फिंगर प्रिंट दस्ते को मौके पर बुलवाकर पड़ताल कराई गई और मौके से सैंपल हासिल किया गया। फिंगर प्रिंट दस्ते ने बरामद एटीएम से भी फिंगर प्रिंट हासिल किया है और जांच की है।

पुलिस ने मीरनघाट क्षेत्र में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग किनारे बरामद एटीएम को उसी ठेलिया पर लदवाया और वापस बूथ लाई। इसके बाद मशीन को बूथ में वापस रखवा दिया। पुलिस ने मकान मालिक छावनी क्षेत्र के सभासद शादाब खान से पूरे प्रकरण की जानकारी ली और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत हासिल की।

कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम को चोर नहीं तोड़ पाए। मशीन में रखी रकम सुरक्षित है। पुलिस ने छावनी परिषद के सभासद शादाब खान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी के प्रयास व तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।  

पल्ला झाड़ता रहा एक्सिस बैंक
एटीएम चोरी होने की खबर पर तरह-तरह की जानकारियां सामने आती रहीं। पहले पता चला कि एटीएम बूथ एक्सिस बैंक का है, लेकिन जब एक्सिस बैंक शाखा पहुंच उसके प्रबंधक यशवंत सिंह से बात की गई वे पल्ला झाड़ लिए। उनका कहना है कि एटीएम एक्सिस बैंक का नहीं है, सर्विस प्रोवाइडर चेन्नई की कंपनी है, जिसे मुख्यालय से काम दिया गया है। कंपनी के लोग हमारी शाखा से धन लेकर एटीएम का संचालन करते हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने संबंधित एटीएम बूथ के संचालक से मोबाइल पर बात किया तो कंपनी के लोगों ने बात को बेहद हल्के में लिया। कहा कि परेशान होने की कोई बात नहीं है, बूथ व रकम का बीमा है।

बाद में जिला मुख्यालय पहुंचे एटीएम बूथ संचालक कंपनी के दो कर्मियों से जानकारी हासिल करने को कोशिश की गई तो दोनों ने कहा कि अधिकारी आएंगे, तब जानकारी देगें। मशीन में कितनी रकम थी और क्षेत्र का जिम्मेदार अधिकारी कौन है और उसका मोबाइल नंबर क्या है? इस बाबत दोनों कर्मियों ने कुछ बताने से इंकार कर दिया।  


किसी मजबूत कद-काठी वाले शख्स की हरकत
एटीएम बूथ के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की प्राथमिक जांच में पुलिस को बूथ में एक लंबे कद-काठी का शख्स नजर आया है। फिलहाल अति सुरक्षित छावनी क्षेत्र में वह भी पुलिस चौकी के पास से पूरे एटीएम को उखाड़कर उठा ले जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed