{"_id":"4402753b35b7a847cd2a22367630cea4","slug":"book-seller-threats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तक व्यवसायी को मिली धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुस्तक व्यवसायी को मिली धमकी, केस दर्ज
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर निवासी एक पुस्तक व्यवसायी को मोबाइल पर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में चौक में किताब की दुकान चलाने वाले महेशचंद्र अग्रवाल निवासी अंगूरीबाग कॉलोनी का कहना है कि बुधवार को उनके मोबाइल पर एक फोन आया।
फोन करने वाले ने बताया कि वह वाराणसी जेल से बोल रहा है। तुमने बहुत पैसा कमा लिया है। हिस्सा न दिया तो जान से मार दिया जाएगा। पुस्तक व्यवसायी का कहना है कि फोन करने वाले ने कोई रकम नहीं बताई।
नगर कोतवाल ने शुक्रवार को बताया कि शिकायत के आधार पर मोबाइल नंबर के मालिक के खिलाफ गुंडा टैक्स वसूली व मोबाइल पर धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोबाइल की कॉल डिटेल हासिल की जा रही है।