फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Body of missing student found in well

कुएं में मिला लापता छात्र का शव

Sun, 20 Mar 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 20 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Body of missing student found in well
Bodies found in wells - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर कालोनी स्थित कुएं में रविवार सुबह लापता छठवीं के छात्र उमेश तिवारी (12) का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उमेश शनिवार शाम से ही लापता था। परिवारीजनों ने उमेश की हत्या की आशंका जताई है।


मूलरूप से महराजगंज थानाक्षेत्र के सोनैसा निवासी वीरेंद्र कुमार तिवारी शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर कालोनी में किराये पर मकान लेकर रहते हैं।

लड़कों में छोटा बेटा उमेश तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी क्षेत्र के ही शिव लघु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ाई करता था। जबकि बड़ा लड़का बाहर गया हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार को उमेश तिवारी की वार्षिक परीक्षा संपन्न हुई थी। परिवारीजनों के मुताबिक, परीक्षा देकर आने के बाद उमेश ने खाया पिया और दूसरी पहर खेलने के लिए निकल गया। देर शाम तक खेलकर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले की झाड़ियों समेत आसपास के मोहल्लों में तलाश की गई, लेकिन देर रात लगभग 12 बजे तक छात्र का कोई सुराग न मिला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।


रविवार सुबह परिवारीजनों तथा गांव से पहुंचे परिचितों ने फिर से तलाश शुरू की तो मोहल्ले के पीछे स्थित एक खाली प्लाट स्थित पुराने कुएं में छात्र का शव मिल गया।

मामले की जानकारी पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से छात्र का शव कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की एक चप्पल भी थोड़ी दूर पर मिल गई।


शव बाहर निकाले जाने के बाद मौके पर जमा परिजनों में कोहराम मच गया। प्रकरण की जानकारी पर मृतक छात्र के ननिहाल से भी लोग मौके पर पहुंच गये। छात्र की मौत के सदमे से उसकी बुजुर्ग दादी बार-बार बेहोश हो जा रही थी।


मां-बाप के आंसू थमने का  नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों  की मदद से एक जेसीबी मंगवा कुएं को   पटवा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed