फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP activist shot, admit

भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, रेफर

Tue, 25 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 25 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP activist shot, admit
महराजगंज थाना क्षेत्र के देवगढ़ निवासी भाजपा कार्यकर्ता शिवेंद्र प्रताप उर्फ सीपू सिंह (40) को देर शाम गांव के पास ही गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। शिवेंद्र प्रताप फैजाबाद से लौटकर उस समय गांव पहुंचे थे तभी किसी बात पर गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मारी।
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ता शिवेंद्र प्रताप सोमवार शाम करीब पौने आठ बजे फैजाबाद से वापस अपने गांव देवगढ़ पहुंचे थे कि सड़क किनारे एक दुकान पर पहले से मौजूद गांव के ही रामनयन वर्मा से उनकी कुछ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच वर्मा ने उन्हें अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली शिवेंद्र के पेट में लगी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुलदीप नारायण गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed