फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bike riders student thrashed by truck

ट्रक ने बाइक सवार छात्र को रौंदा

Wed, 06 Jan 2016 10:27 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
आक्रोशित भीड़ ने छात्र के शव को सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने घंटो की मान-मनौव्वल के बाद किसी तरह भीड़ को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के वक्त सगे जुड़वा भाई अपने घर से नाका क्षेत्र स्थित एक कोचिंग में पढ़ने जा रहे थे।
विज्ञापन


पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर हरवंश निवासी जुड़वा भाई विवेक यादव (16) व यश यादव पुत्रगण शिव बहादुर यादव शहर के मनोहरलाल इंटर क ॉलेज में इंटरमीडिएट फाइनल के छात्र हैं। बुधवार को सुबह जुड़वा भाई एक ही बाइक से घर से नगर कोतवाली के नाका क्षेत्र स्थित कोचिंग के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इलाहाबाद हाईवे के रास्ते सुबह लगभग पौने आठ बजे बाइक सवार सगे भाई जैसे ही नाका स्थित फोरलेन बाईपास ओवरब्रिज के पास पहुंचे, इसी दौरान नाका नवीनमंडी की ओर से आ रही एक ट्रक ने बाइक को साइड मार दी।
विज्ञापन


मौके की नजाकत देखते हुए पीछे बैठे विवेक यादव ने जान बचाने के लिए छलांग लगाई और गलती से सड़क से गुजर रही ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। ओवरब्रिज के किनारे-किनारे नवीन मंडी की ओर से आ रही ट्रक छात्र विवेक यादव के सिर को कुचलते हुए अयोध्या की ओर भाग निकली। सुरक्षित बचे बाइक चला रहे बड़े भाई यश यादव ने प्रकरण की जानकारी परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर उसके पिता डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी शिव बहादुर समेत विश्वविद्यालय कर्मी व अन्य और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची परिवार की महिलाओं ने विलाप शुरू कर दिया।

मृतक छात्र का पिता जवान बेटे का शव देख दहाड़ें मार रहा था। हादसे को लेकर काफी तादाद में स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए और आये दिन होने वाले हादसों को लेकर मृत छात्र के शव को सड़क पर रखक र इलाहाबाद की ओर जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कराई जा रही है।

कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया
नाका बाइपास पर रोडजाम  व प्रर्दशन की खबर पर इलाकाई पुलिस के साथ एडीएम सिटी आरएन शर्मा, एसपी सिटी आरएस गौतम, सीओ सिटी यमुना प्रसाद, सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी आदि मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार से हादसे की जानकारी ली तथा मान-मनौव्वल शुरू की। आक्रोशित भीड़ दुर्घटना कर भागे ट्रक को पकड़वाने तथा दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर भीड़ को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।


साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए तत्काल हवाई पट्टी पुलिस चौकी पर बैठक करने और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कही। इसके बाद भीड़ मौके से हटी और यातायात बहाल हुआ तथा छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed