{"_id":"594816374f1c1b000e8b488a","slug":"bike-rider-snach-the-chain-from-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का सबसे सुरक्षित इलाका माने जाने वाले कैंटोमेंट एरिया में रविवार की रात दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव पिलखावां थाना रौनाही अंतर्गत रहने वाले पंकज सिंह हिंदू इंटर कॉलेज रुदौली में शिक्षक हैं। वह रविवार शाम अपनी पत्नी शिल्पा सिंह व बच्चे समेत एक स्कूल कार्यक्रम में शामिल होने कैंट थाना स्थित गुप्तारघाट गए थे।
जब वह रात करीब 8 बजे वहां से लौट रहे थे तो सहादतगंज हनुमानगढ़ी से करीब 300 मीटर पहले ही एक बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे और मौका पाकर उनकी पत्नी की चेन छीनकर भाग गए। पंकज ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों की नाकेबंदी की लेकिन स्नेचर्स का पता नहीं चला। पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बाइक पर दो युवक सवार थे, जिनमें से बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुआ था जबकि पीछे बैठे युवक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विक्रांत सिंह व कैंट थाना प्रभारी अरविंद जायसवाल ने बताया कि स्नेचरों की तलाश की जा रही है।