{"_id":"abe3efe8f3a7eb43a141fb586fe86e19","slug":"bank-duped-into-paying-job-greed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नौकरी का लालच दे 70 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में नौकरी का लालच दे 70 हजार ठगे
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में सफाई कर्मी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से 70 हजार रुपये वसूल लिये गये। युवक ने रकम वापस मांगी तो उसकी पिटाई की गई। मामला पुलिस में पहुंचने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर कोतवाली के जेबी पुरम रामनगर निवासी जितेंद्र कुमार भारतीय का कहना है कि रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल निवासी कवि नारायण यादव सफाई का काम करता है।
कवि नारायण ने बैंक प्रबंधन में पकड़ व परिचय होने का वास्ता देकर उसकी नौकरी बैंक ऑफ बड़ौदा में सफाई कर्मी पद पर दिलाने की बात कही थी।
इसके एवज में कवि नारायण ने उससे 60 हजार रुपये अपने बैंक खाते में दर्ज कराये और 10 हजार रुपया नकद लिया। नौकरी दिलाने के नाम पर टालमटोल व हीलाहवाली करता रहा।
जब कवि नारायण से रकम वापस मांगी गई तो उसने मंगलवार की शाम देवकाली ओवरब्रिज के नीचे मिलने को कहा। वह मौके पर पहुंचे तो कवि नारायण अपने साथियों के साथ मौजूद था।
विज्ञापन
रकम वापस मांगने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और पिटाई की गई। भविष्य में रुपये की बात न करने को कहा गया और ऐसा न करने पर जानमाल की धमकी दी गई। मामले की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बुधवार को बताया कि मामला नौकरी दिलाने के नाम पर रकम एेंठने का है।
प्रकरण में जितेंद्र कुमार भारतीय की शिकायत पर रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल निवासी कवि नारायण समेत उसके साथियों नाम-पता अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गबन, धोखाधड़ी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।