फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Baba became a diamond merchant deceived 3.85 million, arrested

बाबा बन हीरा व्यापारी से ठगे 3.85 करोड़, गिरफ्तार

Tue, 10 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 10 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Baba became a diamond merchant deceived 3.85 million, arrested
आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मुंबई के एक हीरा व्यापारी को कारोबार में आ रही दिक्कतों से निजात दिलाने के नाम पर कथित बाबा ने झांसे में लिया। पहले पूजापाठ के नाम पर हजारों की रकम एेंठी। इसके बाद  व्यापारी को एसबीआई से 40 करोड़ रुपये लोन दिलाने का झांसा दिया और अधिकारियों को घूस देने के नाम पर 3.85 करोड़ रुपये लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को आरोपी को फैजाबाद शहर के निरालानगर स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। ठगी गई रकम में से तीन करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये बरामद हो गए हैं।
विज्ञापन

मुंबई सेंट्रल के व्यापारी चेतन कपाड़िया डायमंड ज्वैलर्स नाम से ताड़देव थाना क्षेत्र में प्रतिष्ठान चलाते हैं।

कुछ दिनों से उनका व्यवसाय घाटे में जा रहा था। इस बीच उनकी मुलाकात कथा-प्रवचन व तंत्र-मंत्र करने वाले वीरेंद्र नाथ ब्रह्मचारी से हुई। वीरेंद्र ने व्यापारी को झांसे में लिया और काफी दिनों तक उसके खर्चे पर पूजापाठ करता रहा। इसके बाद उसने व्यापारी को  व्यवसाय के लिए बैंक से 40 करोड़ का ऋण दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों को इसके एवज में दस फीसदी कमीशन यानी चार करोड़ रुपये देने के लिए मांगे। व्यापारी ने जुगाड़ कर तीन करोड़ 85 लाख रुपये वीरेंद्र को दिये। रकम लेने के बाद बाबा ब्रह्मचारी मुंबई से भाग गया। पीड़ित व्यापारी ने ताड़देव थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।


फैजाबाद सीओ सिटी जवाहर लाल ने बताया कि कोतवाली पुलिस के सहयोग से मुंबई क्राइम ब्रांच ने वीरेंद्र नाथ ब्रह्मचारी उर्फ कृष्ण कुमार सिंह को उसकी ससुराल से पकड़ा है। वह जिले के रौनाही स्थित मजनावां गांव का बताया जा रहा है। टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed