फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Attacked the convoy of Minister avadhesh

मंत्री अवधेश के काफिले पर हमला

Mon, 27 Feb 2017 10:48 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Attacked the convoy of Minister avadhesh
हमले में घायल की चोट देखते कैबिनेट मंत्री व सपा मिल्कीपुर प्रत्याशी अवधेश प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
मतदान से ठीक सात घंटे पहले रात करीब 12 बजे भाजपा के कार्यालय के सामने सपा प्रत्याशी व होमगार्ड्स मंत्री अवधेश प्रसाद के काफिले को हाईवे पर रोककर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। हमले के दौरान मंत्री गाड़ी में नहीं थे, उनके चालक समेत चार कार्यकर्ता घायल हुए हैं। सभी का इलाज मंत्री के घर जाकर सीएचसी के डॉक्टर ने किया।
विज्ञापन


मामले में इनायतनगर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी भाजपा के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। हालांकि मंत्री पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी समेत सैकड़ों लोगों के हमला करने की बात कही है। कहा कि उनके निशाने पर हम थे, लेकिन संयोग से गाड़ी में नहीं थे। 
विज्ञापन


मंत्री अवधेश प्रसाद की गाड़ी के चालक अमित सिंह यादव निवासी लखनऊ ने बताया कि क्षेत्र के देवगांव निवासी कांग्रेस नेता भगवान बक्श शुक्ल को छोड़कर वापस आ रहा था। तभी भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी एक काले रंग की एसयूवी ने पीछा किया और कुमारगंज के आगे डिली गिरिधर के पास भाजपा दफ्तर के सामने रायबरेली हाईवे पर रास्ते में ट्रक खड़ा कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थर, लोहे की रॉड, डंडे से हमला बोल दिया जिससे एसयूवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे चालक समेत सपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव निवासी दर्शन नगर, बलराम यादव निवासी मऊ शिवाला, सोनू मिश्र निवासी झिनगरी को चोंटे आई हैं। घायल चालक ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता बार-बार पूछ रहे थे कि मंत्री कहां है। 

इनायतनगर एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही मंत्री आवास पर लगी स्क्वायड व मैने स्वयं घटनास्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की। मंत्री के समर्थक की एसयूवी के शीशे टूट गए हैं। मौके से 10 भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने लाया गया। पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।


शुभम, अमित, कप्तान, दिलीप मिश्र, विवेक पांडेय, राजेंद्र गुप्ता, अश्विनी, अजय मिश्र, कुलदीप, व चंद्रभान चालान शांतिभंग में कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले मंत्री आवास पर घायल सपा कार्यकर्ताओं का उपचार करने गए सीएचसी के डॉ. सुनील पटेल ने बताया कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed