{"_id":"5824bc9d4f1c1ba16fb39b76","slug":"atm-card-turned-half-extracted-12-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल निकाले साढे़ 12 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल निकाले साढे़ 12 हजार
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
शहर स्थित एक एटीएम बूथ पर उचक्कों ने एक बैंक ग्राहक का एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से साढे़ 12 हजार रुपये निकाल लिये। घटना मंगलवार की है। मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद बैंक ग्राहक को ठगे जाने की जानकारी हुई। पीड़ित ने एटीएम कार्ड लॉक करवा शिकायत नगर कोतवाली पुलिस को दी है।
पीड़ित गुलाबचंद निवासी किशनगंज कोतवाली नगर का कहना है कि मंगलवार को वह अपने बैंक खाते से ढाई हजार रुपये निकालने नहर रोड स्थित एटीएम बूथ पर गया था। इसी दौरान बूथ पर मौजूद एक युवक ने उसको मदद का झांसा दिया और धोखे से एटीएम कार्ड बदल लिया।
पीड़ित ने उचक्के की ओर से बदलकर रखा गया उसी बैंक का दूसरी एटीएम कार्ड लेकर घर वापस आ गया। देर शाम पीड़ित के मोबाइल पर साढ़े 12 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया तो उनको भरोसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
तत्काल एटीएम बूथ पहुंच अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो कार्ड बदले जाने की जानकारी हुई। नगर कोतवाल एके राय ने गुरुवार को बताया कि गुलाबचंद की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है।