फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Assistant Professor of death remains mystery

कानपुर के सहायक प्रोफेसर की मौत का रहस्य बरकरार

Fri, 08 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 08 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Assistant Professor of death remains mystery
हत्‍या
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में बीते बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि कानपुर के सहायक प्रोफेसर राजकिशोर कमल की हुई मौत से पर्दा नहीं उठ सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


राजकिशोर के शव का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। वही मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन


एनडी विवि के डॉ. बीएन सिंह की देखरेख में राजकिशोर एग्रोनामी विषय में शोध कार्य पूर्ण कर चुके थे। छह जुलाई को सुबह आठ बजे विवि के गंगा छात्रावास के पास राजकिशोर का शव मिला था। तभी से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पीएम किया। एसओ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी वजह जानने के लिए डॉक्टरों ने बिसरा परीक्षण कराने का निर्णय लिया।


राजपत्रित अधिकारी की अनुमति के बाद बिसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इस बाबत एसओ ने बताया कि मृतक के भाई कमल किशोर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ  हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना से संबंधित सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed