{"_id":"58ac7c1c4f1c1b1259b23618","slug":"arrested-three-henchmen-of-vehicle-theft-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के तीन गुर्गे दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गिरोह के तीन गुर्गे दबोचे
फैजाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद नगर कोतवाली में वाहन चोराें व बरामद बाइक के साथ पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोरों की तलाश में जुटी जनपद पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को वाहन चोरों के एक गिरोह तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। अंतराज्यीय वाहन चोर के इल गिरोह ने जनपद के अलावा सूबे की राजधानी लखनऊ व सुलतानपुर आदि जनपदों में वाहन चोरी की बात कबूल की है। गिरोह के कब्जे से पांच मोटर साइकिल बरामद हुई है।
शहर से लेकर देहात तक के क्षेत्र में आये दिन वाहन चोरी की वारदात हो रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंतदेव की ओर से क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम, सर्विलांस तथा नगर कोतवाली पुलिस को सुरागरसी व गिरफ्तारी के लिए लगाया था।
मंगलवार की सुबह स्वाट टीम प्रभारी अजय सिंह व नगर कोतवाल एके राय की टीम ने सिविल लाइन क्षेत्र से मोटर साइकिल सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों से मोटर साइकिलों के कागजात मांगे गये तो वह लोग इधर-उधर की बात करने लगे।
विज्ञापन
शक होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो तीनों ने मोटर साइकिलों के चोरी होने की बात कबूल ली। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि स्वाट व कोतवाली की संयुक्त टीम ने सिविल लाइन इलाके से बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परुआ निवासी प्रवीण कनौजिया व रवि सिंह उर्फ भूपेंद्र तथा पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बाघा कोला निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया है।