{"_id":"57f2a1594f1c1b923226fc4e","slug":"another-accused-arrested-in-cash-van-robbery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश वैन लूटकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैश वैन लूटकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर कैश वैन के सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दो लाइसेंसी बंदूक व थैला लूटकांड में सोमवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के पास से लूट की रकम से दस हजार व चोरी की तीन बाइक बरामद की है।
कैंट थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने बताया कि 26 अगस्त को थाना क्षेत्र के कोटसराय में हुई कैश वैन लूटकांड मामले में थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने भीखनपुर मोड़ के पास से एक बाइक के साथ विशाल तिवारी निवासी मिट्ठनपुर छतरा मया बाजार थाना महराजगंज को पकड़ा गया।
उसके कब्जे से लूट के 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बताया कि वह गांव के अभिषेक तिवारी और समंथा निवासी अभिषेक मिश्रा व पवन मिश्रा के साथ लूट-चोरी आदि की वारदात करतें हैं। चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल करते हैं। बताया कि अभिषेक के घर चोरी की बाइक मौजूद हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम गांव पहुंची और बाइक लेकर खड़े दो लोगों की घेराबंदी की लेकिन दोनों बाइक छोड़ भाग निकले। अभिषेक भी घर पर नहीं मिला। तीनों बाइक कब्जे में ले ली गईं। थाना प्रभारी राजीव सिंह की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना आदि की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।