फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ajay Mafia soldier operatives of the soldiers tried to crush

माफिया अजय सिपाही के गुर्गों ने की सिपाहियों को कुचलने की कोशिश

Thu, 03 Sep 2015 10:43 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
जेल के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से रोका गया तो चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव समेत आधा दर्जन सिपाहियों को कुचलने की कोशिश भी की। सभी ने किसी तरह कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


फोर्स के पहुंचते ही माफिया के समर्थक भाग निकले मगर तीन लग्जरी कार और दो बाइक छोड़ गए। इन्हें जब्त कर लिया गया है। इसी के जरिये गुर्गों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


माफिया अजय को हाईवे के ठेकों में गुंडा टैक्स न देने के मामले में बृहस्पतिवार दोपहर अंबेडकरनगर सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद फैजाबाद मंडल जेल लाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसके दर्जनों समर्थक भी जेल वाहन के पीछे-पीछे हो लिए। जेल परिसर की सड़क पर जैसे ही कैदियों को लेकर जेल वाहन मुड़ा, पीछे-पीछे समर्थकों की गाड़ियां भी घुसने लगीं और एक एसयूवी सवारों ने उमाशंकर यादव और सिपाहियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।


एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि जेल चौकी पुलिस ने अजय सिपाही के गुर्गों को रोका तो गाड़ी आगे बढ़ा कर उन्हें कुचलने का प्रयास किया।

पुलिस ने बल प्रयोग कर गाड़ियां कब्जे में ली हैं। इसमें दो गाड़ी लखनऊ के नंबर की हैं, जबकि एक अंबेडकरनगर की। कोतवाली नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। मामले की जांच प्रशिक्षु आईपीएस अफसर सीओ सिटी यमुना प्रसाद को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed