फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   AC coach bag stolen, the female passenger caught accused

एसी कोच में बैग चुराया महिला यात्री ने दबोचा

Tue, 01 Mar 2016 11:56 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
उत्सर्ग एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रही एक महिला ने हिम्मत दिखाकर चलती ट्रेन से बैग चुराकर भाग रहे बदमाश को दूसरे कोच में दौड़ाकर पकड़ लिया। फैजाबाद में ट्रेन रुकी तो महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


महिला ने बैग और उसमें रखा सारा सामान खुद ही बरामद कर लिया और जीआरपी को तहरीर दी। जीआरपी ने चोरी का मामला दर्ज कर युवक का चालान कर दिया है। मामले की तफ्तीश अकबरपुर भेज दी गई है।
विज्ञापन


उत्सर्ग एक्सप्रेस (18191) के एसी कोच ए-1 में सोमवार की रात एक महिला लिली सिंह यात्रा कर रही थीं। वह लखनऊ जा रही थीं। रात में सोते समय अकबरपुर से गोसाईगंज के बीच किसी ने उसका बैग उड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंख खुलने पर बैग की तलाश में जुट गयीं। ट्रेन का स्टॉपेज सीधे फैजाबाद में होने के कारण बदमाश बीच रास्ते में भाग नहीं सका। इसी बीच लिली बैग तलाशते हुए ट्रेन के दूसरे कोच में पहुंची जहां छिपे बदमाश को बैग सहित पकड़ लिया।


इसके बाद फैजाबाद में ट्रेन रुकने पर लिली उसे लेकर जीआरपी थाने पहुंची और तहरीर के साथ उसे सौंप दिया। जीआरपी एसओ  ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम बाबूलाल निवासी सेनपुर चौराहा, थाना भीटी, जिला अंबेडकरनगर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed