फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अफसरों के सामने किसान ने लेखपाल को पीटा

अफसरों के सामने किसान ने लेखपाल को पीटा

Sat, 05 Jan 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
अफसरों के सामने किसान ने लेखपाल को पीटा
बीकापुर (अयोध्या)। कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी बृजेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब अधिकारियों के सामने बुजुर्ग किसान रामतेज वर्मा (85) निवासी पातुपुर दोहरी ने राजस्व लेखपाल संतोष दुबे को अचानक कई थप्पड़ जड़ दिए। किसान के हमले में लेखपाल संतोष जख्मी हो गए।
विज्ञापन



मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया। घायल लेखपाल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा। बीते वर्ष भी इसी किसान ने तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसएसपी की मौजूदगी में तत्कालीन जिला गन्ना अधिकारी को पीट दिया था।
विज्ञापन


अपनी भूमि की पैमाइश नहीं होने से बुजुर्ग किसान रामतेज वर्मा राजस्व लेखपाल संतोष दुबे से नाराज था। शनिवार को उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में कोतवाली परिसर में समाधान दिवस चल रहा था। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे रामतेज वर्मा हल्का लेखपाल संतोष दुबे को देख कर आपा खो बैठे और उन्हें ताबड़तोड़ कड़े थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान उप जिलाधिकारी के अलावा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज, राजस्व निरीक्षक रामप्रताप पांडेय सहित कई उपनिरीक्षक और राजस्व कर्मी मौजूद थे। बुजुर्ग किसान की हरकत देख कर सभी सन्न रह गए। वहां मौजूद पुलिस ने तत्काल आरोपी किसान को हिरासत में ले लिया।


आरोपी रामतेज वर्मा ने बताया कि वह कई महीनों से अपनी भूमि की पैमाइश कराने के लिए तहसील े चक्कर लगा रहे हैं। तहसील दिवस सहित अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैें लेकिन भूमि की पैमाइश नहीं हो पाई। हल्का लेखपाल आश्वासन देकर टाल देते हैं और विपक्षी से मिले हुए हैं।


वहीं, हमले का शिकार हुए लेखपाल संतोष दुबे ने कहा कि आरोपी किसान भूमिधरी भूमि की पैमाइश कराना चाहता है, जबकि पैमाइश हदबरारी से होनी है, जिसके लिए किसान रामतेज वर्मा से हदबरारी कराने को कहा गया है, लेकिन किसान हदबरारी कराने को तैयार नहीं है और पैमाइश करने के लिए दबाव डाल रहा है।



प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि पीड़ित लेखपाल संतोष निवासी नेवली थाना इनायतनगर की तहरीर पर आरोपी किसान रामतेज वर्मा के खिलाफ मारने-पीटने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के समय हमलावर होने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।


पूर्व में जिला गन्ना अधिकारी की पिटाई कर चुका है आरोपी किसान
पिछले वर्ष 20 मार्च को भी गन्ने के पैसे का भुगतान नहीं होने से आरोपी बुजुर्ग किसान संपूर्ण समाधान दिवस में तत्कालीन जिला गन्ना अधिकारी हेमराज की पिटाई कर चुका है। उस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. अनिल पाठक, एसएसपी और विधायक शोभासिंह चौहान भी मौजूद थीं। बुजुर्ग किसान पिछले 27 साल से अपने गन्ना का बकाया भुगतान पाने के लिए ठोंकरे खा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed