{"_id":"5a3d41704f1c1b96368b6136","slug":"91513963888-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा छात्रसंघ चुनाव का घमासान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज से शुरू होगा छात्रसंघ चुनाव का घमासान
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का घमासान शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही शुरू हो जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं। दस दिवसीय चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही हो जाएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी, मुख्य नियंता डॉ. एसपीसिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए इंतजाम पूर्ण कर लिए गए हैं। चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व उपमंत्री पद के लिए चार अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक होगी इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। बताया कि नामांकन 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दो बजे तक प्रशासनिक कार्यालय में होगा। 24 को ही नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे ने बताया कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी, नामांकन पत्रों की बिक्री भी मोबाइल के जरिए रिकॉर्ड की जाएगी। वहीं प्रत्याशी चुनाव लड़ पाएगें जो निर्धारित उम्र सीमा के दायरे में होंगें, बिना प्रवेश पत्र के किसी भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।