{"_id":"59f36dd04f1c1bee688b7c93","slug":"91509125584-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के साथ मनचलों ने की छेड़खानी, शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के साथ मनचलों ने की छेड़खानी, शिकायत
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के साथ छेड़खानी, शिकायत
तारुन। थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा सात की छात्रा से तीन युवकों ने छेड़खानी कर धमकी दी थी। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि आरोपी कई बार छात्रा से छेड़खानी कर चुके थे।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय बालिका दर्शननगर में एक प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल में पढ़ती है, जो अपने घर से रोज साइकिल से ऐमीघाट पुल तक जाकर वहां से कॉलेज की बस पकड़ती है। गुरुवार को जब किशोरी बस पकड़ने के लिए निकली तो युवकों ने पूर्व की भांति छेड़खानी की। छात्रा अपने परिजन के साथ थाने आई और शिकायत दर्ज कराई। दरोगा अगस्तमुनि तिवारी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।