Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बीओबी मैनेजर सहित 6 पर धोखाधड़ी का केस

बीओबी मैनेजर सहित 6 पर धोखाधड़ी का केस

Fri, 25 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीओबी मैनेजर सहित 6 पर धोखाधड़ी का केस
फर्जी हस्ताक्षर बना अवैध तरीके से तैयार किए गए लोन के पेपर
विज्ञापन

मसौधा (फैजाबाद)। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा अंजना में एक ऐसे कॉकस का पता लगा है जिसने शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफीसर से साठगांठ कर प्रधानमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत लिए गए लाखों के मुद्रा लोन में कई गरीब किसानों की गर्दनें फंसा दी हैं और खुद योजना का लाभ लेकर लापता हैं।

इस मामले में पूराकलंदर पुलिस ने बैंक के शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफीसर समेत कॉकस में शामिल चार अन्य लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी व कूटरचना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बाबूराम पांडेय निवासी ग्राम अबनपुर सरोहा मजरे बनके गांव थाना पूराकलंदर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि शाखा प्रबंधक सुधांशु चतुर्वेदी व फील्ड ऑफीसर की मिलीभगत से कॉकस से जुड़े लोगों ने बाबूराम का गन्ना पेराई का क्रेशर दिखाकर एक लाख रुपए का लोन, उसी गांव के रामनरेश मौर्य का टेंट हाउस दिखा दो लाख रुपए का लोन, गांव के ही अमरनाथ वर्मा की अचल संपत्ति दिखा एक लाख का लोन सहित अन्य मामले में मुद्रा लोन के तहत कई किसानों की गर्दनें फंसा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा यहां तक है कि इन्हीं बेकसूर किसानों के नाम के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अवैध तरीके से कागजात तैयार कर लोन लेने की समूची प्रक्रिया पूरी की गई है। जानकार बताते हैं कि यह फर्जी लोन का खेल 23 मार्च 2017 से ही शुरू कर दिया गया था जो अभी तक जारी रहा।

इसका खुलासा तीन महीने बाद अब हुआ है। थानाध्यक्ष पूराकलंदर जगदीश उपाध्याय का कहना है कि प्रकरण बहुत ही गंभीर है। इसमें लाखों का वारान्यारा किया गया है। लेकिन आरोपी बचेंगे नहीं, सख्ती के साथ जांच की जा रही है।

इधर, मामले का खुलासा होने पर जहां एक ओर कई भुक्तभोगी गरीब किसान व भवन मालिक अपनी संपत्ति को बैंक में गिरवी रखे जाने की भनक लगते ही छानबीन के लिए भटक रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री युवा रोजगार राष्ट्रीय योजना, मुद्रा लोन के तहत लाखों के फर्जीवाड़े में शाखा प्रबंधक व उनके फील्ड ऑफीसर समेत चुनिंदा लोग मामले की जांच को शुरुआती दौर में ही दबाने के फिराक में हैं।


हालांकि पूराकलंदर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस जांच की भनक लगते ही बैंक स्टाफ में हलचल बढ़ गई है।

पुलिस ने दो को लिया हिरासत में
बैंक में हुए लोन फर्जीवाड़े मामले में अब तक की जांच में पुलिस ने शाखा प्रबंधक के किसी भी रोल ने इन्कार किया है। थाना पूराकलंदर पर तैनात प्रशिक्षु आईपीएस प्रभा पांडेय ने बताया कि फर्जी ढंग से लोन लेने वाले दो लोगों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है।

अब तक इस मामले में बैंक मैनेजर का कोई रोल सामने नहीं आया है, मुख्य दोषी फील्ड आफीसर ही हैं, जो कि फरार हैं, तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed