{"_id":"5ba2938b867a557fe1121e55","slug":"71537381259-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस घेराबंदी से घबराकर अपहर्ताओं ने किशोर को छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस घेराबंदी से घबराकर अपहर्ताओं ने किशोर को छोड़ा
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस घेराबंदी से घबराकर अपहर्ताओं ने किशोर को छोड़ा
फैजाबाद। हैदरगंज बाजार में बाइक से सब्जी लेने जा रहे एक किशोर को बाइक सवार तीन युवकों ने बाइक सहित अगवा कर लिया। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस पर घबराए अपहरणकर्ताओं ने किशोर को सुनसान स्थान पर छोड़ दिया।
किशोर के अनुसार तीनों अपहरणकर्ता उसके परिवार से तीन लाख रुपये मांगने की बात कर रहे थे। किशोर की मां की तहरीर पर हैदरगंज थाने में एक नामजद समेत तीन लोगों पर बुधवार सुबह केस दर्ज किया गया है।
हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरब पाली निवासी सतीश(15) पुत्र शिव सहाय अपनी बाइक से सब्जी लेने बगल स्थित हाथीगो आजाद नगर चौराहे पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में सुनसान स्थान पर बाइक सवार तीन युवकों ने सतीश को रोककर उसे बाइक सहित अगवा कर लिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना आसपास के लोगों ने किशोर के परिवारीजनों व पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। अपने को फंसता देख अपहरणकर्ताओं ने सतीश को एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया।
बाद में सतीश ने अपने परिवार को बताया कि अपहरणकर्ता उससे तीन लाख रुपये की फिरौती मांगने के साथ पुलिस को बताया तो जान से मारने की धमकी दे रहे थे। सतीश ने एक अपहरणकर्ता राज बहादुर निवासी हरिका पुरवा थाना हैदरगंज को पहचान भी लिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष राम आसरे यादव ने बताया कि सतीश की मां सरोज पत्नी शिव सहाय की तहरीर पर राज बहादुर को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्द किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।