{"_id":"598b55a94f1c1b55488b4704","slug":"71502303657-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी सिपाही सस्पेंड, दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी सिपाही सस्पेंड, दरोगा लाइन हाजिर
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरिंग्टनगंज बाजार में फौजी की पिटाई का मामला
हैरिंग्टनगंज (फैजाबाद)। हैरिंग्टनगंज बाजार में बीती सोमवार को हुए बवाल में बुधवार को एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने सीओ मिल्कीपुर की रिपोर्ट के आधार पर फौजी व बालक की पिटाई के आरोपी सिपाही अमितेश सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
जबकि चौकी प्रभारी राजेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उधर, मामले में पुलिस ने चौकी पर पथराव आदि के मामले में आठ लोगों को नामजद करते हुए समेत 10-12 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। प्रकरण में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिन्हें जेल भेजा गया है।
पुलिस अभी भी क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं, अधिकारी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। इनायतनगर पुलिस ने हैरिंग्टनगंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर महेश यादव, विकास अग्रहरि, शैलेंद्र अग्रहरि, धर्मेंद्र अग्रहरि, हरीश जायसवाल, जीतू अग्रहरि, अमित अग्रहरि व सैनिक प्रदीप यादव सहित 10-12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने महेश यादव, शैलेंद्र अग्रहरि, विकास अग्रहरि को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। ध्यान रहे कि सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर जाम के दौरान पुलिस से उलझने पर एक फौजी की पिटाई के साथ ही बालक व पत्रकार की भी पिटाई कर दी थी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी।