{"_id":"58823ebd4f1c1bd810efe40e","slug":"65-lakh-cash-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश वैन से 65 लाख बरामद, सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैश वैन से 65 लाख बरामद, सीज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने शुक्रवार दोपहर एक कैश वैन से 65 लाख रुपये की नकदी पकड़ी। वैन में सवार कैशियर, चालक व गार्ड कैश को लेकर कोई कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने कैश को सीज कर कब्जे में ले लिया है।
पुलिस प्रशासन के साथ आयकर विभाग के अफसर तीनों से थाने में रोक कर पूछताछ कर रहे हैं। कैश वैन के चालक, कैशियर व गार्ड के अनुसार वह पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइन्स शाखा से 66 लाख रुपये कैश लेकर अयोध्या से बस्ती जिले के हरैया तक की शाखाओं में कैश वितरित करने जा रहे थे।
कोतवाल प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि कैश वैन नयाघाट की पीएनबी शाखा में एक लाख रुपये देकर जानकी महल रोड होते हुए जा रही थी। कैश वैन को रोककर जांच की गई तो उसमें लाखों रुपये मिले। वैन के चालक जैगम अब्बास, कैशियर केशव राम, गार्ड हरीश कुमार से पूछताछ की गई तो वे सही जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
इस पर वैन सहित सवार कर्मियों को थाने लाया गया। बताया कि दो हजार, पांच सौ व दस रुपये की गड्डियों में रखी गई नकदी 65 लाख रुपये है। तीनों लोगों के पास किन-किन शाखाओं में कितनी रकम देनी है, इसकी अधिकृत सूची नहीं मिली और न ही तीनों के पास बैंक का अधिकृत परिचय पत्र ही मिला।
प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद मानते हुए कैश को सीज कर कब्जे में ले लिया गया। एसडीएम सदर रमेश रंजन ने बताया कि कैश वैन में मिली नकदी के कागजातों की जांच सीडीओ कर रहे हैं।