{"_id":"5b77036642c792463f793547","slug":"61534526310-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान हटाने पर भड़के व्यापारी, पुलिस से हुई नोंक-झोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान हटाने पर भड़के व्यापारी, पुलिस से हुई नोंक-झोंक
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान हटाने पर भड़के व्यापारी, पुलिस से हुई नोकझोंक
अयोध्या। हनुमानगढ़ी के समीप स्थित नई बाजार में पुलिस ने कुछ दुकाने हटवा कर उनका सामान जब्त कर लिया। इससे व्यापारी आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में एकत्र हुई व्यापारियों एवं पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने थाना रामजन्मभूमि पुलिस पर अतिक्रमण के नाम पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सूचना पर सीओ अयोध्या राजकुमार साव, कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ के समझाने-बुझाने और सामान वापस करने की बात पर आक्रोशित व्यापारी शांत हुए। थाना रामजन्भूमि प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि कुछ दुकानदारों ने सड़क पर खिलौने आदि की दुकान लगा रखी थी। ऐसे दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी जा रही थी। जिसको लेकर व्यापारी भड़क उठे, उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है।