{"_id":"595d31424f1c1b216f8b470f","slug":"61499279682-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रक से भिड़ी एसयूवी, एसडीएम घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी ट्रक से भिड़ी एसयूवी, एसडीएम घायल
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़े ट्रक से भिड़ी एसयूवी, एसडीएम घायल
फैजाबाद। लखनऊ से फैजाबाद लौट रहे एसडीएम सदर की एसयूवी बुधवार सुबह हाईवे पर खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इसमें एसडीएम घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका सिर फट गया है। जबकि ड्राइवर व गनर भी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार एसडीएम की हालत स्थिर है।
जिले की सदर तहसील के उपजिलाधिकारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव सुबह अपनी एसयूवी से फैजाबाद आ रहे थे। लखनऊ हाईवे पर अचानक उनकी कार रौनाही टोल प्लाजा के निकट खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में एसडीएम के सिर में चोट आई, जबकि उनके ड्राइवर व गनर भी मामूली रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची रौनाही पुलिस ने तत्काल एसडीएम को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। एसडीएम की हालचाल लेने के लिए दिनभर प्रशासनिक अफसरों का तांता लगा रहा।