फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   3 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन 28 फरवरी तक निरस्त

3 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन 28 फरवरी तक निरस्त

Wed, 06 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
3 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन 28 फरवरी तक निरस्त
फैजाबाद। सर्दी व कोहरे के कारण रेल प्रशासन ने फैजाबाद की तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को छह दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नितिन चौधरी के अनुसार इनमें फैजाबाद से रोजाना मुगलसराय आने और जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 54110 व 54109, फैजाबाद से लखनऊ आने जाने वाली ट्रेन संख्या 54232 व 54233 व फैजाबाद से प्रयाग आने जाने वाली ट्रेन संख्या 54371 व 35372 शामिल हैं। ये ट्रेनें 28 फरवरी तक नहीं चलेंगी।


अभी कोहरा नहीं पड़ने व मौसम साफ रहने से इन ट्रेनों के रद्द होने पर यात्रियों में निराशा है। लखनऊ जाने वाले यात्री फैजाबाद के रहने वाले संतोष सिंह का कहना है कि इससे पहले बेमतलब कानपुर इंटर सिटी निरस्त कर दी गई। अब इन तीन ट्रेनों के निरस्त होने पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed