फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राम की पैड़ी सुधारने के लिए फिर बन रहे डीपीआर

राम की पैड़ी सुधारने के लिए फिर बन रहे डीपीआर

Sun, 02 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
राम की पैड़ी सुधारने के लिए फिर बन रहे डीपीआर
राम की पैड़ी सुधारने के लिए फिर बना रहे डीपीआर
विज्ञापन


फैजाबाद। अयोध्या में राम की पैड़ी सुधारने के लिए सिंचाई विभाग ने फिर से डीपीआर (डिपार्टमेंट प्रोग्राम रिपोर्ट) तैयार करना शुरू कर दिया है। अरसे से बदहाल पैड़ी के लिए अब शासन के फरमान पर कार्यों को जल्द कराने में तेजी आयी है। हालांकि सपा सरकार में भी जल प्रवाह को लेकर चार करोड़ की घोषणा हुई थी, जिसका काम आज भी अधूरा पड़ा है।
पिछले हफ्ते विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा व प्रमुख अभियंता एके सिंह को यहां निरीक्षण दौरान राम की पैड़ी में पानी के डिस्चार्ज को लेकर खामियां मिली थीं, जिसको जल्द सुधारने के निर्देश दिए गये। अफसरों ने इसका कारण पानी के डिस्चार्ज में काफी कमी होना बताया है। बताया जा रहा है कि अभी कुल 25 क्युसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि इसमें 150 से 200 क्युसेक पानी छोड़ने के लिए बड़ा मोटर पंप लगाने का प्रस्ताव तैयार होना है।
विज्ञापन

सिंचाई खंड के एक्सईएन मनोज सिंह का कहना है कि इस पैड़ी का इस्टीमेट प्रस्ताव तैयार करने में दो से तीन माह का समय लग सकता है। अभियंताओं को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों खर्च के बाद भी हालात नहीं सुधरे
करोड़ों की लागत से बनी अयोध्या राम की पैड़ी जिस तरह से बदहाल पड़ी हुई है और सुधर नहीं पा रही है, इसको लेकर विभाग और जिम्मेदार अभियंताओं पर तरह तरह सवाल उठ रहे हैं। आरोप लग रहे हैं कि राम की पैड़ी यहां अभियंताओं के लिए खाऊ-कमाऊ का साधन बन गयी है। बताते हैं कि कई बार सुधार के नाम पर भारी-भरकम लाखों-करोड़ों के बजट मिले और सब चट हो जाने के बाद भी सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed