फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   छुट्टा सांड के हमले से तीन घायल, एक गंभीर

छुट्टा सांड के हमले से तीन घायल, एक गंभीर

Mon, 04 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
छुट्टा सांड के हमले से तीन घायल, एक गंभीर
छुट्टा सांड़ के हमले से तीन घायल, एक गंभीर
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में शनिवार रात छुट्टा सांड़ के हमले में तीन लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को लखनऊ रेफर किया गया है। गांव निवासी राघवेंद्र दुबे पर शनिवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया। इसके बाद गांव के ही दीनानाथ तिवारी(55) व राम मूरत यादव (54) को भी सांड़ ने हमला कर जख्मी कर दिया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां राघवेंद्र की हालत गंभीर देख परिवारीजन उसे लखनऊ ले गए। छुट्टा सांड़ के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने बीकापुर कोतवाली व वन विभाग को रविवार सुबह सूचना दी, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने छुट्टा सांड़ की घेराबंदी करके गांव के पास स्थित एक पानी भरे तालाब में घुसा दिया तथा चारों तरफ से घेरकर पानी में घुसकर कई घंटों की मशक्कत के बाद छुट्टा पकड़कर एक पेड़ में बांध दिया है। इसके पहले भी उक्त खूनी छुट्टा सांड गांव निवासी शचींद्रनाथ तिवारी समेत कई लोगों को जख्मी कर चुका है। लोगों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत भी की, लेकिन अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed