फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अंगीठी के धुएं से मां व दो बच्चे की हालत खराब

अंगीठी के धुएं से मां व दो बच्चे की हालत खराब

Thu, 11 Jan 2018 01:18 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
अंगीठी के धुएं से मां व दो बच्चे की हालत खराब
अंगीठी के धुएं से मां व दो बच्चों की हालत खराब
विज्ञापन

फैजाबाद। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार रात एक महिला को कमरे के भीतर अंगीठी जलाकर किवाड़ बंद करके सोना महंगा पड़ गया। धुएं के चलते महिला और उसके दो बच्चों की हालत खराब हो गई। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में भर्ती कराया गया। प्रधान पति संतोष गौड़ ने बताया कि मंगलवार रात करीब करीब 10 बजे गांव निवासी अनीता यादव(35) पत्नी प्रदीप यादव कमरे के भीतर अंगीठी जलाने के बाद अपने दो बच्चों तरनद (8), खुशी (10) के साथ कमरा बंद करके सो रही थी। पूरे कमरे में धुआं फैल जाने से सभी की तबीयत खराब हो गई। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने रात में ही अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक दीपक सिंह ने बताया धुएं के चलते कार्बन डाई ऑक्साइड गैस से तबीयत खराब हो गई थी और ब्लड प्रेशर भी धीमा हो गया था। लेकिन दवा उपचार के बाद तबीयत सामान्य हो गई और घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed