{"_id":"5b352a814f1c1b6d4d8b9175","slug":"21530210945-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पैमाइश कराने गई टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन पैमाइश कराने गई टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन की पैमाइश कराने गई टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला
अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खाले का पुरवा में एक जमीन की पैमाइश कराने गई राजस्व व पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पैमाइश के बाद जब टीम ने जब अतिक्रमण को हटाने को कहा तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे पहले तो टीम से नोंक झोक हुई, बाद में हमला बोला दिया। कई महिलाओं एवं पुरुषों ने पुलिस टीम पर पथराव कर गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इस बीच आगजनी की भी घटना में कई झोपड़ियां जलकर राख हुई। घटना में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं, जिनको श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
मामला बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे का है। गंगौली पूराकलंदर निवासी विनोद पांडेय अयोध्या कोतवाली के अंतर्गत खाले का पुरवा में स्थित अपनी जमीन की पुलिस एवं राजस्व टीम के साथ पैमाईश कराने गए थे। पैमाईश कराने के बाद टीम ने जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ियों को खाली करने को कहा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और टीम पर हमलावर हो उठे। आरोप है कि ग्रामीणों ने पथराव कर गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया। वहीं ग्रामीणों ने दबंगों पर झोपड़ियों में आग लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर सीओ अयोध्या राजकुमार साव, कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र, रायगंज प्रभारी सुभाष यादव, नयाघाट प्रभारी अमित मिश्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और हमले में घायल हुए लोगों को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में खुर्शीद, विनोद पांडेय, आलोक मिश्र, दिलीप शर्मा, फूलमती, परिक्रमा देवी, मायादेवी, सुमन सहित अन्य को चोटें आई हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस टीम एवं दबंगों ने हमारी झोपड़ी में आग लगाई साथ ही मारपीट भी की। सीओ अयोध्या राजकुमार साव ने बताया कि पैमाईश कराने गई टीम पर अवैध अतिक्रमणकारियों द्वारा हमले करने का मामला सामने आया है, हमला करने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, कई लोगों को पकड़कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।